फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District Panchayat 258 candidates

जिला पंचायत के 258 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 16 Oct 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। चौथे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इन ब्लॉकों से जिला पंचायत सदस्य के 258 उम्मीदवार हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 149 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है।
विज्ञापन

इन तीनों ब्लॉकों से 2577 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। चौथे चरण में दुदही, पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉकों में 29 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए उम्मीदवारों ने नौ और 10 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था। 14 और 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 18 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस पद के लिए तीनों ब्लॉकों में अब 258 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य के 53, दुदही से 52 और पडरौना ब्लॉक से 44 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नाम वापस लिया। इन ब्लॉकों में 2577 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापसी और एक स्थान निर्विरोध रहने के बाद विशुनपुरा क्षेत्र पंचायत की 122 सीटों के लिए 793 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन स्थानों पर किसी ने नामांकन नहीं किया था।
इस ब्लॉक में बीडीसी सदस्य के कुल 126 पद हैं। नामांकन वापसी के बाद वार्ड संख्या 13 में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed