{"_id":"656f85252d4f909baa053a15","slug":"devotees-welcomed-jagadguru-rambhadracharya-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8879-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पहुंचे, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पहुंचे, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
Wed, 06 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
जगतगुरु रामभद्राचार्य की आगवानी करते सांसद विजय दुबे व अन्य।
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के वनस्पति देवी सेमरा धाम पर होने वाली शतचंडी महायज्ञ के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य का महुअवा खुर्द में आगमन हुआ। उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से उनका काफिला कथा स्थल सेमरा धाम के लिए रवाना हो गया। वहां नौ दिनों तक रामकथा होगी।
मंगलवार की देर शाम मुख्य यजमान अक्षयबर नाथ शुक्ला व जितेंद्र नाथ शुक्ला ने अपने आवास पर जगतगुरु का फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके वाहन से उतरते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं से मुखातिब होते हुए जगतगुरू ने कहा कि कुशीनगर की धरती पर आकर गौरवान्वित हूं। यह ऐसा अवसर है, जब कुछ दिन बाद ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम का चिरप्रतीक्षित मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा। इसके लिए सनातन समाज के लोगों व संतों ने काफी संघर्ष किया। रामभद्राचार्य महुअवा खुर्द में नौ दिन निवास करेंगे और सेमरा धाम में राम कथा कहेंगे।
इस दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, चंद्र प्रकाश चमन, राणा प्रताप सिंह, प्रणय कुमार शुक्ला उर्फ हैप्पी शुक्ला, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, पशुपति शुक्ला, डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय, महेंद्र दूबे, दीपक द्विवेदी, अमिताभ मिश्रा, शशांक मणि त्रिपाठी, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।