{"_id":"6106e7c08ebc3e846d3d134e","slug":"developments-works-with-cooperation-mla-kushinagar-news-gkp404063752","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करना होगा कार्य : रजनीकांत
पडरौना (कुशीनगर)। नगर के ब्लॉक सभागार में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर लोगों ने जो भरोसा किया है, उसका मान रखना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्य है। लोगों का ऋण उतारने के लिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मिलकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना होगा।
खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि देश का विकास गांव से होकर जाता है। यदि ग्रामीण इलाके विकासित होंगे तो देश का विकास स्वयं ही हो जाएगा। इसलिए सभी जनप्रतिनियों को क्षेत्र के चौमुखी विकास में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
सम्मान समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल के प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, भाजपा नेता मैनेजर सिंह, किशोर यादव, देवदत्त सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बहुगुणा और संचालन इंजीनियर मनोज सिंह ने किया। इसके बाद निर्वाचित सभी बीडीसी और ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान वाजिद अली, डॉ. महबूब आलम, दयाशंकर सिंह, उग्रसेन यादव, राजकुमार यादव, रविंद्र पटेल, नागेंद्र निषाद, रमाशंकर निषाद, संतोष तिवारी, मुकेश प्रताप सिंह, कर्मवीर यादव, नैमुल्लाह अंसारी गुड्डू, हीरालाल प्रजापति, अनिल तिवारी, मुन्ना अंसारी, धनंजय राव, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।