फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Detection found flaws in many examination centers

जांच में कई परीक्षा केंद्रों में मिली कमियां

Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Detection found flaws in many examination centers
जांच में कई परीक्षा केंद्रों में मिली कमियां
विज्ञापन

पडरौना। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रस्तावित 156 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आवंटन में मनमानी की शिकायत को ध्यान में रखते हुए डीएम एस राजलिंगम ने सभी केंद्रों की जांच कराई है। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। कई केंद्रों पर कमियां मिली हैं। इसके अलावा अधिक दूरी पर केंद्र निर्धारण का मामला भी पुष्ट हुआ है, जिसके निस्तारण के लिए रिपोर्ट बोर्ड को भेज दिया गया है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष हाईस्कूल में 62254 और इंटर में 46134 समेत कुल 108388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 156 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। 30 जनवरी तक इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान 130 कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसमें से अधिकांश विद्यालय संचालकों ने परीक्षा केंद्र की दूरी 25 से 30 किलोमीटर दूर होने और कॉलेज की क्षमता के अनुरूप परीक्षा केंद्र नहीं होने का आरोप लगाकर आपत्ति जताई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम एस राजलिंगम ने सभी एसडीएम को मिली आपत्तियों की जांच करने के निर्देश दिए थे। तमकुहीराज तहसील में कुल 66 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इसमें से 26 केंद्रों ने आपत्ति जताई थी। खड्डा तहसील क्षेत्र में कुल 27 केंद्रों में से चार ने आपत्ति जताई थी। जांच में दो आपत्ति सही मिली, जिसकी रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेज दी गई। कसया तहसील क्षेत्र में भी कुल 79 परीक्षा केंद्रों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। सभी आपत्तियों की जांच कर डीएम कार्यालय में भेज दिया गया है। इन सभी आपत्तियों में अधिकांश आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर होने और कॉलेज की क्षमता के अनुरूप परीक्षा केंद्र नहीं होने की शिकायत मिली थी। इन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें सही मिली हैं।
विज्ञापन

डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि डीआईओएस और कलेक्ट्रेट में बोर्ड की तरफ से बने परीक्षा केंद्रों में से 130 कॉलेजों ने आपत्ति जताई गई थी। इन सभी आपत्तियों की जांच एसडीएम से करा ली गई है। इसमें से आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से कुछ आपत्तियां ऐसी मिली है जो वास्तव में बहुत दूर हैं। इन समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। बोर्ड की तरफ से जितने परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं उतने ही केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed