{"_id":"63503fa80cd44f39556580c5","slug":"deputy-cm-related-news-kushinagar-news-gkp454655459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के विकास के लिए सरकार संकल्पित : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर के विकास के लिए सरकार संकल्पित : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
कुशीनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते डिप्टी सीएम और जनप्रतिनिधि।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के विकास के लिए सरकार संकल्पित : ब्रजेश पाठक
- उप मुख्यमंत्री का कुशीनगर हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/कसया। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।
ब्रजेश पाठक का राजकीय विमान दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है। यहां से शांति का संदेश पूरी दुनिया में जाता है। कुशीनगर के चतुर्मुखी व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उस पर कार्य किया जाएगा। जो भी कार्य हैं, वे समय-सीमा में पूरे हों, उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
एयरपोर्ट के बंद परिचालन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता चल रही है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से बृहस्पतिवार को ही वह इस संदर्भ में फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हवाई यातायात शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डिप्टी सीएम देवरिया जिले के पथरदेवा में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए थे।
डीएम एस. राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह आदि ने बुके भेंटकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सदर विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक शलभमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने स्वागत किया।