{"_id":"63503e3db6dcdf332e77ee07","slug":"demu-cancel-kushinagar-news-gkp454654234","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमू निरस्त होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
- 20 अक्तूबर से ट्रेन को किया गया है निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सिवान से गोरखपुर तक और गोरखपुर से सिवान तक चलने वाली नियमित डेमू 15 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक निरस्त कर दी गई है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यात्रियों का कहना है कि इस समय बाहर रहने वाले लोग दीपावली व छठ पूजा को लेकर वापस आने लगे हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेन बढ़ाने की जगह नियमित चलने वाली ट्रेन को निरस्त करने से यात्रियों की परेशानी हो रही है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित सिवान से गोरखपुर तक और गोरखपुर से सिवान तक दो फेरा में चलने वाली 05153/05154 डेमू 15 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक निरस्त कर दी गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोग झारखंड, बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य महानगरों में नौकरी करते हैं। ये लोग दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए वहां से वापास आने लगे हैं। नियमित रूप से ट्रेन के संचालन होने से उन्हें घर आने में सहूलियत होती थी।
विज्ञापन
इसके अलावा इस ट्रेन के निरस्त होने से तरयासुजान, तमकुहीरोड, दुदही सहित अन्य स्टेशनों के व्यापारियों को भी त्योहारी सीजन में गोरखपुर व सिवान जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के व्यापारी शुकदेव रौनियार, राहुल सोनी, राधेश्याम वर्मा, धर्मदेव गुप्ता, प्रभात मिश्र आदि ने त्योहारी सीजन में डेमू ट्रेन के निरस्त होने पर चिंता जताते हुए इसका संचालन शुरू कराने की मांग की है।
इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इसकी सूचना बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है। उच्चाधिकारियों की तरफ से मिले निर्देश का पालन किया जाएगा।