फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for running special trains on festivals

स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for running special trains on festivals
त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

दीवाली, छठ पर दिक्कत होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। त्योहारों के सीजन में हर साल पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाता रहा है। लेकिन इस साल अभी तक कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर किसी स्पेशल ट्रेन के चलाने की घोषणा नहीं की गई है। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग से जुड़े गांवों और कस्बों के लोग बड़ी संख्या में रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों के बड़े शहरों में रहते हैं। ये लोग दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर घर आते हैं। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे हर साल एक निर्धारित समय के लिए इस रूट पर रामनगर-हाबड़ा एक्सप्रेस, छपरा-ग्वालियर, सहसाराम-जालंधर सिटी, गोरखपुर-कटरा, फिरोजपुर-कटियार, छपरा-नई दिल्ली, छपरा-आनंद बिहार, मुजफ्फरपुर-दिल्ली, सहसराम-आनंद बिहार टर्मिनल आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करता रहा है। लेकिन अभी तक त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालन की घोषणा नहीं की गई। लोगों का कहना है कि पूजा स्पेशल के नाम पर ट्रेनों के संचालन से दूरदराज कमाने गए लोगों को सहूलियत रहती थी। अब तक लंबी दूरी की ट्रेन संचालन की घोषणा नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के मायाशंकर निर्गुणायत, पप्पू जायसवाल, शुकदेव रौनियार, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, बैजनाथ मद्धेशिया, राजेश्वर गुप्ता, काशीनाथ शर्मा आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी को पत्र लिख कर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed