{"_id":"614770c18ebc3e976a2b36ab","slug":"demand-for-installation-of-pipa-bridge-kushinagar-news-gkp409837324","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल लगवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपा पुल लगवाने की मांग
छोटी नावों से चल रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक स्थित बांसी नदी के गोला घाट पर लोग जान-जोखिम में डालकर छोटी नावों से नदी पार कर रहे हैं। नदी का जलस्तर सामान्य हो चुका है। इसके बावजूद घाट पर पीपा पुल नहीं लगाया गया है। लोगों ने शीघ्र पीपा लगाए जाने की मांग की है।
वर्ष 2013 में पीडब्ल्यूडी ने बांसी नदी के गोला घाट पर नदी पार करने के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। इस पीपा पुल से राजपुर खास, गोला घाट, जोगनी, नरवाजोत, बुटन टोला, नौका टोला, मुसहरी गांव के लोगों को नदी के दूसरी तरफ खेती करने जाने और स्कूली बच्चों को सहूलियत मिलती है। लेकिन बरसात के समय सुरक्षा के लिहाज से इसे कुछ महीनों के लिए हटा लिया जाता है। बरसात खत्म होने पर इसका निर्माण कर दिया जाता है। इस साल भी भारी बारिश व गंडक नदी के डिस्चार्ज को देखते हुए विभाग ने 15 जून को पीपा का पुल हटवा दिया था। नदी का जलस्तर अब काफी नीचे चला गया है। इसको देखते हुए क्षेत्र के प्रमोद सिंह, आदित्य यादव, ध्रुव निषाद, उदयलाल वर्मा, आमोद दुबे, विश्वनाथ चौधरी, केदार यादव ने फिर पीपा पुल लगाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संतोष विश्वकर्मा का कहना है कि बांसी नदी के जलस्तर का आकलन करा कराकर शीघ्र ही पुल को जोड़ने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।