फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for installation of high-mast lights, protest held.

Kushinagar News: हाईमास्ट लगाने की मांग, किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for installation of high-mast lights, protest held.
गुरवलिया बाजार। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रविवार को व्यापारियों ने हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि शाम होते ही बाजार के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव व उपाध्यक्ष बबलू जायसवाल ने बताया कि गुरवलिया बाजार क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन प्रकाश की कमी के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। हाईमास्ट लाइट लगने से बाजार में सुरक्षा बढ़ेगी और देर शाम तक व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी। उन्होंने मांग कि बाजार के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शीघ्र हाईमास्ट लाइट लगवाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगाने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान डॉ.राजेश राय, हरीलाल चौरसिया, पृथ्वी सिंह,दिलीप सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed