{"_id":"5aaff9ec4f1c1bbd758b6601","slug":"demand-for-bypass-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास मार्ग के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइपास मार्ग के निर्माण की मांग
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सभासद।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सोमवार को शहर के कई वार्डों के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर के एकमात्र बाइपास मार्ग की दशा सुधारने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही रेलवे के वरिष्ठ अफसरों से संपर्क करके इसके निर्माण के लिए प्रयास किया जाएगा।
ओंकार वाटिका के वार्ड सदस्य राकेश मद्घेशिया उर्फ पप्पू की अगुवाई में कई वार्ड सदस्य नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने बताया कि ओंकार वाटिका कॉलोनी से निकलकर भूतनाथ कॉलोनी होते हुए पूर्वी रेलवे क्रासिंग तक जाने वाली बाईपास सड़क पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। आवागमन के लिए यह बाईपास खतरनाक हो गया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी हो गया हैं।
यहां बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने 19 मार्च के अंक में गड्ढे में तब्दील हो गई बाईपास सड़क, राहगीर परेशान के शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश नगर वार्ड सदस्य चंदन जायसवाल, लाजपतनगर के राजन जायसवाल, मेन बाजार उत्तरी के रत्नेश गुप्ता, कन्नौजिया वार्ड पूर्वी के अतुल कुमार मिश्र, अंबेडकरनगर के सोनू यादव, कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी के लिंकन सिंह, आवास विकास के विजय यादव, साहबगंज के रामाश्रय गौतम शामिल रहे।