{"_id":"61e45b1f5284a9091e733bc8","slug":"deer-child-died-hit-to-uncontrol-byke-kushinagar-news-gkp4239104130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना 17-03-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना 17-03-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू बाइक की चपेट से हिरन के बच्चे की गई जान
मथौली बाजार (कुशीनगर)। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित मलुकहीं गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट से हिरन का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से हिरन के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी लोकेश (25) रविवार को कप्तानगंज की तरफ से घर जा रहे थे। अभी मलुकही गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पार कर रहा हिरन का बच्चा उनकी बाइक की चपेट में आ गया जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं, हिरन के बच्चे और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज न हो पाने के कारण हिरन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने हेलमेट पहना था।
उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे वन दरोगा दुर्गा दत्त राय हिरन के बच्चे का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। वन रेंजर राजेश कुशवाहा ने बताया कि विभाग की टीम को मौके पर भेजकर हिरन के बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।