फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death of two brothers in kushinagar

कुशीनगर में छोटे भाई की करंट लगने से मौत, बड़ा भाई पेड़ से गिरकर मरा

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
death of two brothers in kushinagar
कुशीनगर में छोटे भाई की करंट लगने से मौत, बड़ा भाई पेड़ से गिरकर मरा
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला की दलित बस्ती में आठ घंटे के भीतर दो भाइयों की मौत से एक परिवार में कोहराम मच गया। एक भाई की मौत बुधवार की रात में करीब दो बजे करंट लगने से हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काट रहे बड़े भाई की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। दोपहर बाद दोनों भाइयों के शव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने दोनों बेटों की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला की दलित बस्ती निवासी सुदामा प्रसाद के पांच लड़के हैं। इनके छोटे पुत्र अशोक प्रसाद (28) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार को अशोक सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली बाजार में गया था। वहां पुरानी शराब भट्ठी की छत पर जाकर सो गया। रात में करीब दो बजे उठा तो उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई। शव घर लाया गया और बृहस्पतिवार की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए थोड़ी लकड़ी कम पड़ने की जानकारी हुई तो बड़ा भाई मनोज (32) नहर के किनारे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने लगा। इस दौरान वह भी लकड़ी के साथ जमीन पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण व परिजन आनन फानन में तमकुही सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मनोज को भी मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक अविवाहित था जबकि मनोज का पुत्र पांच वर्ष व पुत्री तीन वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed