{"_id":"5aa56ed04f1c1bc0078b4ad3","slug":"death-of-one-in-a-bump-of-two-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा-पडरौना मार्ग पर बगहवा इनार के पास रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बलकुड़िया गांव के रहने वाले जयकिशुन (50) अपने संबंधियों के साथ शनिवार को महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के चरंगहा के मोती टोला स्थित रिश्तेदारी में गए थे। रविवार की शाम को चरंगहा निवासी रंधा चौहान (40) के साथ बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। अभी वह खड्डा के बगहवा इनार के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दूसरी बाइक पर खड्डा थाने के गांव बहेलिया निवासी मुन्ना अंसारी (40) सवार थे। आमने-सामने की इस जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक सवार जयकिशुन, रंधा और मुन्ना अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी होने पर पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने रंधा चौहान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना व जयकिशुन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने रंधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइकों पर बैठे लोग हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने रंधा चौहान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना व जयकिशुन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने रंधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइकों पर बैठे लोग हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन