{"_id":"606ca3a58ebc3ed8312d4320","slug":"death-kushinagar-news-gkp391079178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अध्यापिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अध्यापिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी मुहल्ले में देर शाम हुआ हादसा, पडरौना-कसया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के छावनी पूर्वी वार्ड नंबर-एक में पडरौना-कसया मार्ग पर एक कार मंगलवार की शाम को अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क से दूर अपने दरवाजे पर बैठी जूनियर हाईस्कूल सोहरौनी की हेडमास्टर कार की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने कार व चालक को पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस कार और चालक को कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पडरौना नगर के छावनी पूर्वी वार्ड नंबर-एक की निवासी आशा देवी (55) पत्नी गोपाल गुप्ता सोहरौना गांव के टोला सेमरहना स्थित जूनियर विद्यालय सोहरौना में हेडमास्टर थीं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। तभी पडरौना की तरफ से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले को पार करते हुए दरवाजे तक पहुंच गई। कार की चपेट में आने से आशा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चालक और कार को कोतवाली लेकर चली आई।
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को चालक सहित कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।