फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in suspicious condition

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बड़े बेटे ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। रामकोला क्षेत्र के मठियाधीर में सोमवार की रात बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों ने बताया कि मठियाधीर गांव निवासी 85 वर्षीय नारायन के दो बेटे रंगीलाल और ओमप्रकाश हैं। उनके दोनों बेटे अलग-अलग रहते हैं। नारायन शुरू में रंगीलाल के साथ रहते थे। कुछ दिनों बाद नारायन ने कुछ जमीन रंगीलाल के नाम कर दी। इसकी जानकारी छोटे बेटे ओमप्रकाश को हुई तो वह उनको अपने यहां रख लिया। कुछ दिनों बाद नारायन ने कुछ जमीन छोटे बेटे के नाम भी कर दी। पुन: कुछ और जमीन उनके नाम कर दी। इस पर रंगीलाल ने आपत्ति कर दी। उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। ओमप्रकाश बाहर रहते हैं। इस बीच सोमवार की रात में नरायन खाना खा कर सो गए थे। सुबह दिन निकलने के बाद भी वह नहीं उठे तो परिजन जगाने गए तो देखा कि उनकी मौत हो गई है। बड़े बेटे रंगीलाल ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सुबह से घर पर जुटे रिश्तेदारों के मान-मनव्वल के बाद हल नहीं निकाल पाया तो पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल की छत पर मिला युवक का शव
हाटा। नगर पालिका हाटा क्षेत्र में स्थित बीआरसी परिसर के प्राथमिक विद्यालय की छत पर मंगलवार को एक युवक का शव मिला। युवक की संदिग्ध मौत की सूचना से नगर में सनसनी फैल गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हाटा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बीआरसी परिसर के प्राथमिक विद्यालय की छत पर एक युवक का शव होने की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड जुट गई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के बगल में तीन मोबाइल और एक पंच पुलिस को मिला है। शव की स्थिति देख कर लोगों ने करंट की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका जताई। स्कूल की छत से होकर हाईटेंशन तार गुजरा है। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थित होगी,वैसी कार्रवाई की जाएगी।
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed