फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in road accident

दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कतौरा हनुमान मंदिर के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम नौका टोला निवासी शिवनाथ निषाद (45) विशुनपुर बरिया पट्टी पेट्रोल पंप के पर गाड़ी में तेल डलवाने आए थे। वहां से लौटते समय कतौरा हनुमान मंदिर के पास तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा निवासी शिवकुमार की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को दुदही सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने शिवनाथ को मृत घोषित कर शिव कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विशुनपुरा पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित अमवा बैरियर के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से पीजीआई जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गड़हिया निवासी रामदेव गुप्ता (45) बाइक से घर जा रहे थे। अमवा बैरियर के पास वाहन की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुरिया चौकी प्रभारी अवधेश सिंह उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed