{"_id":"5efb3da98ebc3e4336017621","slug":"death-in-accident-on-thawe-meerganj-road-kushinagar-news-gkp356428891","type":"story","status":"publish","title_hn":"थावे-मीरगंज मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थावे-मीरगंज मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

तमकुहीरोड। बिहार से बरात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे बाघाचौर निवासी युवक की थावे-मीरगंज मार्ग पर हादसे में सोमवार को मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोपालगंज में चल रहा है। देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर निवासी प्रेम कुमार सिंह (20) और राहुल कुमार सिंह (19) सोमवार को सीवान के बड़हरिया गांव से बरात में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। थावे-मीरगंज मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने घायल दोनों युवकों को वहीं एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां के लोगों ने घायल युवकों से मिले मोबाइल नंबर पर फोन कर परिवार वालों को जानकारी दी। इलाज के दौरान प्रेम कुमार सिंह (20) की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार सिंह का इलाज वहीं चल रहा है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मृत युवक का शव सोमवार की देर शाम गांव लेकर लौट आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।