फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident on highway

तुर्कपट्टी-पडरौना मार्ग पर ट्रॉली में घुसी बेकाबू बाइक, एक की मौत व दो घायल

Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
death in accident on highway
तुर्कपट्टी-पडरौना मार्ग पर ट्रॉली में घुसी बेकाबू बाइक, एक की मौत व दो घायल
विज्ञापन

तुर्कपट्टी/गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तुर्कपट्टी-पडरौना मार्ग पर हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया। बाइकसवार हेलमेट नहीं पहने थे।
शनिवार को अपराह्न करीब दो बजे एक बाइक पर सवार विशाल प्रसाद पुत्र चंदन व राजा तिवारी पुत्र तार बाबू निवासी गौराखोर थाना तुर्कपट्टी तथा अभिनंदन चौबे पुत्र रामा चौबे निवासी केवला चौक जिला गोपालगंज बिहार, तीनों गौरा खोर से पडरौना जा रहे थे। अभी ग्राम पंचायत बलडीहा के पंचायत भवन के समीप पहुंचे थे कि मोड़ से सड़क पर आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा भिड़े। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और यह अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे तुर्कपट्टी एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने अभिनंदन चौबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने में बाइक सवार सहित तीन घायल
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खुर्द गांव के तीन व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गए। इनमें एक का पैर टूट गया तथा सिर में भी चोट आई है। उसका इलाज कसया में चल रहा है। इस गांव के निवासी रईस अंसारी, मुन्ना अंसारी और सलामुद्दीन अंसारी एक ही बाइक से उजारनाथ से बाजार करके वापस अपने घर जा रहे थे। कुछ ही दूर गए थे कि आगे एक कुत्ता आ गया। उससे बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए। मुन्ना अंसारी और सलामुद्दीन अंसारी को हल्की चोट लगने के कारण उजारनाथ ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि रईस अंसारी का पैर टूट गया। उसके सिर में भी चोट आई है। उसका इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed