फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर

Wed, 16 Dec 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
death in accident
महुआरी चौराहा के पास हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद हॉस्पिटल पहुंचे लोगों ने डॉक्टरों के साथ दुर - फोटो : KUSHINAGAR
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के निकट बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हाटा सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान पहुंचे कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से हाथापाई कर ली। पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने उन व्यक्तियों को खदेड़ा तथा शव को पोस्टमार्टम और घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव के 40 वर्षीय शुभमंगल सिंह बढ़ई का कार्य करते थे। बुधवार को वह महुआरी चौराहे के पास कार्य करने गए थे। शाम को कार्य समाप्त होने के बाद घर आने की तैयारी कर रहे थे। अभी वह एनएच पर पहुंचे ही थे कि बाइक से आ रहे एक युवक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही शुभमंगल की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों की मदद से घायल और मृतक को हाटा सीएचसी लाया गया। अस्पताल पर अभी घायल का इलाज चल ही रहा था कि वहां पहुंची भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। वहीं खड़े कुछ पुलिस के जवानों के साथ भी बदसलूकी की। कुछ देर बाद हाटा कोतवाल जेपी पाठक पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल वकील यादव को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed