{"_id":"5fc7d4208ebc3e9c01281810","slug":"death-in-accident-kushinagar-news-gkp3753881172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आए युवक की मौत
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के केवल छपरा गांव के पास मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार की गति इतनी तेज थी कि शव कुछ दूर तक घिसटता चला गया। चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
रामकोला रोड केवल छपरा गांव के पास भटवलिया गांव के एक व्यक्ति ने मकान बनाया है। उनके यहां लड़की की बरात आई थी। वहां केवल छपरा निवासी भागीरथी (35) भी गए थे। बताया जा रहा है कि भागीरथी किसी काम से रामकोला रोड को पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गए। वह कार के साथ कुछ दूर तक घिसटते चले गए। इसके बाद चालक गाड़ी सड़क पर छोड़ कर भाग निकला। घायल भागीरथी को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनुज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गाड़ी को भी कोतवाली भेजा गया।