{"_id":"5e4d786b8ebc3ef2717523d7","slug":"death-in-accident-kushinagar-news-gkp34178303","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन

खड्डा। अहिरौली नौका टोला-नौतार जंगल मार्ग पर मंगलवार देर रात ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव निवासी ईश्वर निषाद (40) पुत्र बिग्गू खड्डा कस्बे के एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चालक थे। परिजनों के मुताबिक, ट्राली पर गन्ना लादकर मंगलवार को खड्डा चीनी मिल ले गए थे। मिल के यार्ड में ट्राली खड़ी कर ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। कोहरा व अंधे मोड़ के चलते अहिरौली नौका टोला-नौतार मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक ईश्वर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी। हादसे की जानकारी से ईश्वर के घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची खड्डा व हनुमानगंज पुलिस ने ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।