फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident

ट्रेलर के नीचे दबने से युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
death in accident
बेटे की मौत के बाद रामकोला सीएचसी पर विलाप करते युवक के पिता राजेश्वर। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रेलर से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

रामकोला कस्बे के बलुआ टोला का था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। बलुआ वार्ड के युवक की ट्रेलर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ खेत में गोबर की खाद गिराने गया था। खाद गिराते समय ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी को पीछे किया और युवक पहिए के नीचे आ गया।
यहां के राजू शुक्रवार की दोपहर में अपने तीसरे पुत्र जंत्री (18) के साथ खेत में गोबर की खाद गिराने गए थे। पिता-पुत्र कुदाल से ट्रेलर से खाद खेत में गिरा रहे थे, इसी बीच जंत्री पहिए के पास कुछ रखने लगा, तब तक चालक ने गाड़ी को पीछे कर दिया, जिससे जंत्री ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। राजू आनन फानन में पुत्र को लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करंट लगने से बालक की मौत
खड्डा। ग्रामसभा लक्ष्मीपुर पड़रहवा में बृहस्पतिवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक खेलने के दौरान विद्युत तार के संपर्क में आ गया था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी धीरेंद्र (10) पुत्र सुंदर चौहान बृहस्पतिवार देर शाम घर में खेल रहा था। इस दौरान बिजली की नंगे तार की चपेट में आ गया। जब तक परिजन इलाज की व्यवस्था कर पाते, बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed