फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident

गन्ना लदे ट्राला के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत

Wed, 04 Dec 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
death in accident
दमोदरी चौराहे पर दुर्घटना में मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
गन्ना लदे ट्राला के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। रामकोला थानाक्षेत्र में रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर दमोदरी चौराहे के समीप बुधवार को शाम करीब चार बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद बगल से गन्ना लेकर गुजर रहे ट्राला के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव चैनपुर निवासी पन्नेलाल यादव (30) अपने चचेरे भाई के साथ रामकोला-नौरंगिया मार्ग से बाइक से अपने घर चैनपुर जा रहे थे। दमोदरी चौराहे के समीप पहुंचे तो सामने से गन्ना लेकर आ रहे ट्राला को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। पन्नेलाल सड़क पर गिरे और बगल से गुजर रहे ट्राला के पहिए के नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ संजय मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गन्ना लदे ट्राला को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे बाइक चालक को हल्की चोट लगी थी और वह घटना के बाद भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत छह घायल
खड्डा। थानाक्षेत्र के खड्डा-नेबुआ रायगंज मार्ग पर बगहवा इनार के समीप बुधवार की शाम टेंपो व राइस मिल लदी ट्राली टकराने से महिला समेत टेंपो पर सवार छह यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में टैंपू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को खड्डा से मठिया की ओर जा रही ट्राली ज्योंहि बगहवा इनार के समीप पहुंची तो पीछे से टेंपो लेकर चालक ओवरटेक करने लगा। इसी दरम्यान संतुलन बिगड़ने से दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टैंपू में सवार भुजौली बाजार निवासी सुभावती पत्नी नथुनी समेत छह यात्री घायल हो गये। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुभावती देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसआई अजय पटेल का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed