फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident by truck

ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
death in accident by truck
ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग स्थित परोरहा पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व प्रधान सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रहे थे, तब तक एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार को परोरहा के पूर्व प्रधान लालजी प्रसाद (55) और बिहुली निस्फी गांव निवासी अल्ताफ उर्फ छांगुर (51) बाइक से कप्तानगंज की तरफ से से आ रहे थे। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के परोरहा पुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे पूर्व प्रधान लालाजी प्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अल्ताफ उर्फ छांगुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग अल्ताफ को रामकोला पीएचसी पहुचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed