{"_id":"5de403ee8ebc3e54aa6b2b5f","slug":"death-in-accident-by-train-kushinagar-news-gkp331538371","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनाफेड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
रविवार की देर शाम कप्तानगंज से सीवान जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आने से तिनफेड़िया स्टेशन पर यह व्यक्ति चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। ट्रेन के आगे बढ़ने पर लोगों ने उसे छटपटाते देखा। लोग अभी उसकी कोई मदद करते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से शंकर पुत्र महंगू निवासी बाघाचौर के नाम से इंतखाप मिला। हालांकि इस बात की तसदीक नहीं हो पाई कि यह नाम-पता मरने वाले व्यक्ति का ही है।
चोरी हुई बोलेरो बरामद
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा गांव से बीते छह नवंबर की रात दरवाजे से चोरी हुई बोलेरो को देवरिया कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने वाहन स्वामी को इसकी जानकारी दी और थाने बुलाया है।
इस गांव के राम सूरत सिंह की बोलेरो बीते छह नवंबर की रात दरवाजे से चोरी हो गई थी। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। देवरिया कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बोलेरो सवार पुलिस को देख बेलोरों खड़ी कर भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्हें देवरिया पुलिस की तरफ से बोलेरो की बरामद होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना वाहन स्वामी को दे दी गई है।