फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident by luxury bus

लग्जरी बस की चपेट से बाइक सवार की मौत

Wed, 07 Oct 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
death in accident by luxury bus
तरयासुजाच के पास नेशनल हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद जुटी भीड़ । - फोटो : KUSHINAGAR
लग्जरी बस की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र में सलेमगढ़ के नेशनल हाईवे चौराहे पर बुधवार की दोपहर में तमकुहीराज की ओर से आ रही लग्जरी बस की चपेट में आकर बिहार प्रांत निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीछाकर बस को बिहार प्रांत के बल्थरी चेक पोस्ट से पकड़ लिया।
सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालपुर थानाक्षेत्र स्थित सोन्हौला चंद्रभान गांव निवासी निकेश बैठा (18) एक मित्र के साथ सलेमगढ़ आ रहा था। हाईवे पर सलेमगढ़ बाजार के चौराहे पर निकेश ने मित्र को उतार दिया और स्वयं बाइक से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान बिहार की तरफ जा रही लक्जरी बस ने निकेश की बाइक को चपेट में ले लिया। निकेश की बाइक बस में फंस कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। बस चालक बाइक को रौंदते हुए बिहार की तरफ भाग निकला। इस घटना में निकेश को गंभीर चोंटे आईं। लोगो के सहयोग से घायल को सीएचसी तमकुही भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी पीएन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि आरोपी चालक को बस समेत बिहार स्थित बलथरी चेकपोस्ट से पकड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed