फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to drowned in bansi river

बांसी नदी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत

Fri, 20 Dec 2019 06:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
death due to drowned in bansi river
बांसी नदी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन

शौच के लिए गया था, पैर फिसल जाने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव जमुआन में बांसी नदी के किनारे शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए छह वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। बालक अपनी ननिहाल में रह रहा था।
पडरौना नगर निवासी आदित्य पुत्र जितेंद्र शाह विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव जमुआन निवासी मामा चंदन शाह के घर रहकर पढ़ता था। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे बांसी नदी के किनारे शौच करने गया था। पैर फिसल जाने सेे बांसी नदी में गिर गया। लोगों ने बच्चे को डूबते देखा तो शोर मचाया। परंतु लोग जब तक बच्चे की मदद के लिए पहुंच पाते, वह गहरे पानी में डूब गया था। बालक के डूबने की खबर सुनकर ननिहाल के लोगों समेत गांव के तमाम अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। बाद में घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शौचालय के अभाव में चली गई बालक की जान
हेमंत मधुप
दुदही। चंदन के घर में अगर शौचालय बना होता तो शायद भांजे आदित्य की नदी में डूबने से जान नहीं गई होती। मांता-पिता का इकलौता पुत्र सुरक्षा के लिए ही ननिहाल में रहता था लेकिन वहां शौचालय की कमी के चलते जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में घर-घर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन अभी जरूरतमंदों के घर में शौचालय नहीं बन पाना है। बांसगांव जमुआन टोला निवासी चंदन भी इनमें से ही एक हैं। झोपड़ी में रहने वाले इस परिवार को अब तक शौचालय निर्माण के लिए भी अनुदान नहीं मिला है। घर के लोग नित्य क्रिया के लिए अभी भी खुले में ही जाते हैं। ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा छह वर्षीय आदित्य भी अन्य लोगों की तरह बांसी नदी के किनारे ही जाया करता था। शुक्रवार को भी नित्य क्रिया के लिए नदी के किनारे गए इस बालक की डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राजकिशोर राय ने बताया कि सूची में नाम नहीं होने से इस परिवार को शौचालय निर्माण के लिए अनुदान का लाभ नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed