फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to current

झूलते बिजली के तार की चपेट से बुजुर्ग की मौत

Tue, 13 Aug 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
death due to current
झूलते बिजली के तार की चपेट से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

गांव वालों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। झूलते बिजली के तार की चपेट में आने से अंध्या गांव निवासी बुजुर्ग की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों ने विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि तार नीचे तक लटके होने की सूचना दी गई थी, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया।
बताया जा रहा है कि 69 वर्षीय लालजी मंगलवार को सुबह लगभग चार बजे खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के सिवान के पास बिजली का तार लटक रहा था। तार की चपेट में आने से लालजी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीरों को हुई तो शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। इन लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया युवक, रेफर
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव में मंगलवार को एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मथौली बाजार सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहेपार गांव के निवासी जगदीश शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र सिब्बू मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे सिरसिया गांव में प्लंबर का काम कर रहा था। ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ जाने से उसका बायां हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। मथौली सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed