फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of boy drowned in Bansi river found four kilometers away

Kushinagar News: कुशीनगर के बांसी नदी में डूबा बच्चा, चार किलोमीटर दूर मिला शव

Mon, 05 Jun 2023 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी तमकुहीरोड (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी तमकुहीरोड (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jun 2023 02:25 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बालक के परिवार में मातम छा गया है। तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Dead body of boy drowned in Bansi river found four kilometers away
मृतक बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में राजपुर बगहा गांव के पास रविवार की शाम को बांसी नदी में डूबे बालक का शव मिल गया। वह बहकर घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर गोलाघाट पीपा पुल के पास पहुंचकर गया था। सोमवार को सुबह शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। शव मिलने की सूचना पर उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव के बगल से बहने वाली बांसी नदी में रविवार की शाम राजपुर बगहा निवासी पंकज मद्धेशिया का सात वर्षीय पुत्र आयुष मद्धेशिया अपने साथियों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह नदी में डूब गया। इसके बाद नदी के तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पिपराघाट की पुलिस ने गांववालों की मदद से गोलाघाट पीपा के पुल के पास रात में ही नदी में जाल डलवा दिया था।ताकि बालक रात में बहकर गंडक नदी में न चला जाए, नहीं तो उसे खोजना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अगर जमीन बेची तो उस पर ही कब्र बना देंगे, धमकाने पर माफिया विनोद समेत छह पर केस

सोमवार को सुबह ही पिपराघाट पुलिस चौकी के इंचार्ज सुजीत भारती, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण प्रसाद, दीपक यादव, अभिषेक कुमार, सौरभ यादव, देवेंद्र कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों की मौजूदगी में गोताखोर राजकिशोर निरंकारी, दिनेश निषाद और बृजकिशोर निषाद की मदद से नदी में बालक की खोजबीन होने लगी।

काफी देर तक खोजबीन के बाद सोमवार को सुबह दस बजे बालक को नदी में लगाए गए जाल के पास से कर लिया गया। शव नदी से बाहर निकाले जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता सहित बड़ा भाई विवेक व आलोक उससे लिपटकर रोने लगे।

इसे भी पढ़ें: नासमझी में बर्बाद हुई जिंदगी: दरिंदों से धोखा खाया तो समझीं मां-बाप ही सच्चे दोस्त, प्रेम करना बना जंजाल

यह देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बालक के परिवार में मातम छा गया है। तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

पहले भी हो चुकी हैं नदी में डूबने से मौत की घटनाएं

इससे पहले भी क्षेत्र से होकर बहने वाली बांसी व गंडक नदी में डूबने से मौत की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद से जब भी कोई हादसा होता है, लोग सहम जाते हैं।

3 मई 2023 को शिवशक्ति नगर से होकर बहने वाली बांसी नदी में स्नान के दौरान दस वर्षीय पिंटू चौहान की मौत हो गई थी। 25 जुलाई 2022 को अहिरौलीदान के आदित्य सिंह की नदी में डूबने से मौत हो गई। 18 जुलाई 2022 को पिरोजहां के शुभम मिश्र की जीरो बांध के पास नदी में डूबने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत

18 जुलाई 2022 को भगवानपुर के विपिन मद्धेशिया की चैनपट्टी में नदी में डूबने से मौत हो गई। 11 अगस्त 2021 को फागू छापर की आदिति सिंह की नदी में डूबने से मौत हुई थी। 3 अगस्त 2021 को परसा उर्फ सिरसिया के डुमरिया टोला की शमीना खातून की घघवा जगदीश के पास नदी में डूबने से मौत हो गई। 19 जुलाई 2021 को चैनपट्टी के अनुज चौधरी की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed