{"_id":"61c89b62ffdcd818d43dc9ad","slug":"dead-body-found-kushinagar-news-gkp421343916","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के खेत में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के खेत में मिला बुजुर्ग का शव
- देवरिया जिले के पकहां गांव के थे निवासी, बाधा गया था पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। कस्बा स्थित फाजिलनगर-समउर मार्ग के पास रविवार को खेत में बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
रविवार की सुबह कस्बा के फाजिलनगर-समउर मार्ग के किनारे लोगों ने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव देखा। उसका दोनों पैर बंधा हुआ था। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां का निवासी है। उसका नाम कयूम (60) है। वह फाजिलनगर कस्बा के समउर मार्ग के किनारे स्थित एक गुमटी में कई वर्षों से रहता था और फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के गांव सूचना पहुंचाई गई है। घटना की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।