{"_id":"5f186fef8ebc3e9f6e0a943c","slug":"dead-body-found-in-khadda-kushinagar-news-gkp359122512","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर घर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर घर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खड्डा में सिचाइ विभाग के खंडहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडहर घर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
खड्डा कस्बे के सिंचाई विभाग की कालोनी की घटना, शव की शिनाख्त नहीं
पड़ोस की कांशीराम आवास की रहनेवाली महिला ने पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। बुधवार की दोपहर में खड्डा कस्बे के सिंचाई विभाग की कालोनी के एक खंडहर मकान की झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक के चेहरे व बांह आदि अंगों पर लगे चोट से खून बह रहा था।
इस संबंध में खंडहर के पड़ोस के कांशीराम आवास की रहने वाली महिला ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर में कुछ बच्चे झाड़ियों की तरफ गए तो शव देखकर शोर मचाने लगे। कांशीराम आवास में रहने वाली एक महिला ने खड्डा पुलिस को सूचना दी। एसओ रामकृष्ण यादव घटना स्थल पर पहुंचे। मृत युवक के शरीर पर आसमानी रंग का शर्ट व काला पैंट था। चप्पल बगल में पड़ा था। युवक के चेहरे व बांह पर चोट के गंभीर निशान थे जिससे खून बह रहा था। बगल में रखी पुरानी ईंटों में भी खून लगा था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।