फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead body found hanging from tree

कसया क्षेत्र में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 23 Jan 2021 06:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging from tree
कसया क्षेत्र में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र गोबरही गांव के सरेह में शनिवार को सुबह लगभग सात बजे 35 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस पहुंची डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच पड़ताल की। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
शनिवार की सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखकर गांव में शोर मचाया। इसके बाद वहां लोग एकत्र हो गए। शव चकरोड के किनारे शीशम के पेड़ में गमछे के सहारे लटक रहा था। युवक की पहचान भठही बाबू गांव के विनोद यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। विनोद के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामकोला-कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद की पत्नी के अनुसार सुबह छह बजे विनोद घर से निकले थे। गांव के निकट पोखरे के किनारे दुकान पर चाय पी। उसके कुछ समय बाद गांव के बगल के सरेह में शीशम के पेड़ से शव लटकते हुए किसी ने देखा तो जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कसया थाने के एसओ संजय कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
विनोद यादव की मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी पूनम देवी और तीन बच्चे हैप्पी, गुड़िया व दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद यादव सुबाष यादव के पुत्र थे, लेकिन उनके सुबाष के भाई गुलाब यादव ने गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed