{"_id":"6241f5cd1a64646c9f7b020d","slug":"dead-body-found-at-door-kushinagar-news-gkp4314090189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर रखा मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर रखा मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजे पर रखा मिला विवाहिता का शव
कुबेरस्थान/कठकुइयां। थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके दरवाजे पर मिला। किसी ने महिला के मायके वालों को जानकारी दी। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार के गोपालगंज जिले के भेड़िया थाना गोपालगंज नगर निवासी उमेश शाह की पुत्री प्रीति का विवाह पिछले वर्ष जून में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया बाजार निवासी लल्लन शाह के पुत्र बलिस्टर उर्फ राजू के साथ हुआ था। बलिस्टर उर्फ राजू रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गया है। घर पर माता-पिता और उसकी पत्नी प्रीति थी। सोमवार की सुबह प्रीति के मायके वालों को किसी ने सूचना दी कि प्रीति की मौत हो गई है। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे मायके वाले रोते बिलखते पचरुखिया पहुंचे। प्रीति का शव दरवाजे पर बिछी चारपाई पर रखा था, जबकि परिवार के लोग घर से लापता थे। मायके वालों ने घटना की सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी। एसओ डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में डॉग स्क्वॉड ने घटना स्थल की जांच की। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर सास, ननद, ननदोई आदि के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका की सास, ननद व ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।