फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dawry Case rajisterd in Women Died case

केस दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dawry Case rajisterd in Women Died case
विवाहिता की मौत के मामले में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

कप्तानगंज ( कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कुंदूर गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता के पिता की तहरीर मिलने के बाद की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
कुंदूर गांव के निवासी अच्छेलाल की 23 वर्षीय पत्नी संध्या की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव घर के अंदर मिला था। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को सीओ कसया पीयूष कांत राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा गांव के निवासी मृतका के पिता राम प्रताप ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर संध्या के पति और भाभी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। कप्तानगंज थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि मृतका के पति और भाभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed