{"_id":"620936fc05ec15442240b1b1","slug":"daughter-and-mother-was-died-in-accident-kushinagar-news-gkp426830636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासामूसा में ट्रक की चपेट में आने से रामपुरपट्टी की मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासामूसा में ट्रक की चपेट में आने से रामपुरपट्टी की मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासामूसा में ट्रक की चपेट में आने से रामपुरपट्टी की मां-बेटी की मौत
- शाम को शव घर आने पर हुई लोगों को हादसे की जानकारी
- थावे मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे बाइक सेे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। बिहार के थावे मंदिर में दर्शन करने बाइक से जा रहे भाई, बहन और भांजी मामी सासामूसा में ट्रक की चपेट में आ गए। इससे मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और उसकी नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम को दोनों का शव घर आने पर लोगों को दुर्घटना की जानकारी हुई।
बताया जा रहा है कि बरवापट्टी क्षेत्र के रामपुरपट्टी गांव निवासी रोहित अपनी बहन सुषमा राय और भांजी वंशिका और मामी को बाइक से लेकर थावे मंदिर में दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। सासामूसा में नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहा एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। सुषमा और वंशिका ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित और नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित को गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बिहार पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर भेज दिया। शाम को मां-बेटी का शव घर आने पर चीत्कार मच गया। उनका अंतिम संस्कार बाबूराम तालाब के किनारे किया गया।