{"_id":"5a9c386f4f1c1bd9388b4988","slug":"dancing-the-talented-talent-of-artists-in-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य, संगीत में कलाकारों की दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य, संगीत में कलाकारों की दिखी प्रतिभा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
समाराेह
- फोटो : कुश्ाीनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। उपनगर के रामजानकी मंदिर परिसर में केपीएल ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय खड्डा महोत्सव का आगाज शनिवार की रात में रंगारंग कार्यक्रम के बीच हो गया। इसमें क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे स्थानीय प्रतिभाओं व उनके परिजनों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
खड्डा के युवक राहुल धवन व उनके साथियों के संकल्प से चार वर्ष पहले शुरू हुए इस कार्यक्रम में इस वर्ष के मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय तथा डॉक्टर नीलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गायन के क्षेत्र में कुल 24 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें पडरौना के अविनेश श्रीवास्तव को प्रथम, खड्डा की दिव्या मिश्रा को द्वितीय व धनंजय चौधरी को तृतीय स्थान मिला। गायन के निर्णायक मंडली में गायक अनीष सोनी व सूफी गायक वीरसेन रहे। नृत्य का का प्रथम चरण प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सांसद पांडेय ने सीआरपीएफ के शहीद सैनिक हरेंद्र चौधरी की पत्नी राधा देवी, पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद तिवारी, एसओ खड्डा संजय मिश्र, आईएएस माधुरी, पीसीएस अरुण के पिता शिवपूजन जायसवाल, नित्यानंद वर्मा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि यहां की प्रतिभाओं को निखारने के लिए केपीएल ग्रुप का यह कार्यक्रम सराहनीय है। इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बशर्ते एक बेहतर मंच देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजक राहुल धवन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर नीलेश मिश्र तथा संचालन प्रदीप आनंद श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान भाजपा नेता अवधेश प्रताप सिंह, दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद ताहिर लारी, अजय गोविंद राव, अमरचंद मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, अमर जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, रोशन लाल भारती आदि मौजूद रहे ।
खड्डा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की सुबह श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्लो साइकिल रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद ताहिर लारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में मनीष खरवार को प्रथम, अनंत श्रीवास्तव को द्वितीय व रमेश प्रजापति को तृतीय स्थान मिला। संचालन नवीन श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जितेंद्र मिश्र, सुनील यादव, संतोष जायसवाल, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।