{"_id":"600f15cf8ebc3e33f77a32bc","slug":"cycle-yatra-for-awarness-kushinagar-news-gkp3823385165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल से राजस्थान रवाना हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल से राजस्थान रवाना हुए युवक
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता साइकिल यात्रा पर निकले युवकों को शुभकामना देते कस्बे के लोग। संवाद न्?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल से राजस्थान रवाना हुए युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तमकुहीरोड के दो और गोपालगंज का एक युवक सोमवार को साइकिल से राजस्थान के जैसलमेर रवाना हुए। ये तीनों युवक करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
साइकिल यात्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक अनीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर निकले सेवरही नगर पंचायत के आजादनगर निवासी राशिद खान, सुभाषनगर निवासी ऋषभ वर्मा और गोपालगंज निवासी रितिक रमन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करना उनका उद्देश्य है। इसके लिए वह हर एक किलोमीटर पर एक-एक पौधा लगाएंगे। उनकी यह यात्रा जैसलमेर में समाप्त होगी। इस युवाओं ने कहा कि यह यात्रा सीवान, मैरवा, गाजीपुर, बनारस, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, अलवर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, माउंट आबू होते हुए 2500 किमी की यात्रा कर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। इस दौरान मौजूद विमल कुमार सफदर हुसेन खान, निखिल वर्मा, शाकिर अली, मोहम्मद शमीम, लव जायसवाल, राहुल सोनी, विनोद गुप्ता आदि ने युवाओं के इस जज्बे को सलाम करते हुए उनके सफल व सुखद यात्रा की कामना की है।