फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cycle will run on runway

हवाई पट्टी पर दौड़ेगी साइकिल

Sat, 23 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए प्रस्तावित कसया हवाईपट्टी भले ही अभी तक शुरू नहीं हो पाई हो, लेकिन इस पर साइकिल दौड़ाने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री के स्थान पर इस दफा साइकिल रेस कराने का निर्णय लिया है। कोई सुविधाजनक स्थल न मिलने पर जिला प्रशासन ने इसके लिए कसया हवाईपट्टी को ही चुन लिया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरुषों और महिलाओं की 10 किलोमीटर की साइकिल रेस का आयोजन किया गया है। यह दौड़ सुबह 10.30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रेस का आयोजन कसया हवाईपट्टी पर किया जाएगा। इस दौड़ में किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं है।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम से छठें स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रथम स्थान आने वाले पुरुष-महिला को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये, तृतीय को 1100 रुपये तथा तीन सांत्वना पुरस्कार 500 रुपये की दर से प्रत्येक को दिए जाएंगे। उन्होंने सभी महाविद्यालयों, माध्यमिक व जूनियर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों, खेल सचिवों और इच्छुक लोगों से खिलाड़ियों को भेजने का आग्रह किया है।


रेस में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय में उपलब्ध हैं। गणतंत्र दिवस पर दोपहर एक बजे से जिला स्टेडियम में बालकों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed