{"_id":"62bc912c43fc656d763eec6b","slug":"cyber-crime-of-22-thousand-kushinagar-news-gkp442078685","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 22,048 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से 22,048 रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से 22,048 रुपये की धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से 22,048 की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई है। पीड़ित खाताधारक ने संबंधित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बगही गांव के निवासी विनोद राय ने तहरीर में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की पटहेरवा शाखा में है। उनके मोबाइल पर 28 जून को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। उसने विनोद से खाते के बारे में कुछ जानकारी ली। कुछ ही देर बाद उनके खाते से तीन बार में 22,048 रुपये निकल गए। इसका मैसेज मोबाइल पर आते ही हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन खरीदारी की गई है। विनोद ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। साइबर सेल को सूचना दे दी गई है। जांच चल रही है।