{"_id":"6213cf7496789223524b601d","slug":"cut-off-three-centers-made-for-board-exams-kushinagar-news-gkp427711036","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्र कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्र कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्र कटे
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 172 परीक्षा केंद्र
पडरौना। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 172 परीक्षा केंद्रों में तीन पर भौतिक संसाधन की कमी की वजह से उन्हें केंद्र की सूची से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर तीन दूसरे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्ववित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 61,808 और इंटर के 44,753 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 172 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की कराई गई जांच में जिला प्रशासन ने दयाशंकर उपाध्याय इंटर कॉलेज जंगल शाहपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर और शैल कुमार सिंह इंटर कॉलेज दिलीप नगर में भौतिक संसाधानों की कमी पाई गई। इसके स्थान पर आदर्श इंटर कॉलेज मनिकौरा, खेदू इंटर कॉलेज गुलेलहा और निरंकारी इंटर कॉलेज कसया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जांच में तीन परीक्षा केंद्रों में भौतिक संसाधनों की कमी मिली थी। इन्हें बोर्ड की परीक्षा केंद्र की सूची से हटाते हुए इनके स्थान पर तीन नए विद्यालयों को केंद्र बनाने के लिए संस्तुति की गई है।