फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cut electricity was 9 hour

चूहा घुसने से नौ घंटे ठप रही बिजली, परेशान हुए लोग

Sat, 04 Dec 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
cut electricity was 9 hour
चूहा घुसने से नौ घंटे ठप रही बिजली, परेशान हुए लोग
विज्ञापन

- सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर में बाधित हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार में शुक्रवार आधी रात चूहा घुस गया। इससे फीडर में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते सेवरही कस्बे व आसपास के कई गांवों की बिजली लगभग नौ घंटे तक ठप रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ा।

सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार से अहिरौली मिश्र, बनरहा, अहिरौली हनुमान सिंह, अजय नगर, सरगटिया करनपट्टी, रकबा दुलमापट्टी आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार रात पौने एक बजे फीडर में चूहा घुस जाने से तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते इस फीडर से जुड़े घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रोशनी के साथ शनिवार सुबह पानी की समस्या से जूझना पड़ा। जेई विकास कुमार साहनी व एसएसओ सुनील कुमार पांडेय की देखरेख में सुबह संविदा विद्युतकर्मी अजय कुमार पांडेय, सुनील तिवारी, आसिफ अली, शंकर कुमार आदि ने तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त किया। इसके बाद शनिवार सुबह पौने दस बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस संदर्भ में एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार मल्ल का कहना है कि फीडर में चूहा घुस जाने से गड़बड़ी आई थी। जिसे अब ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed