फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   custom office opened

वाल्मीकिनगर बैराज सीमा पर भंसार कार्यालय खुला

Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
custom office opened
भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकि नगर गंडक बैराज सीमा से भंसार सुविधा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
वाल्मीकिनगर बैराज सीमा पर भंसार कार्यालय खुला
विज्ञापन

लाइसेंसी व्यापारी ला-ले जा सकेंगे तय रकम तक का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज सीमा पर रविवार को भंसार (कस्टम) कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया। इससे भारत-नेपाल के व्यापारियों को 25 हजार नेपाली और 16 हजार भारतीय रुपये के सामान के व्यापार में सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर नेपाल के सांसद सहित दोनों देशों के कई अधिकारी शामिल हुए।
रविवार को इंडो-नेपाल सीमा पर बड़ी गंडक के बैराज सीमा पर नेपाली क्षेत्र के 36 नंबर फाटक पर नेपाली सांसद तिलक महंत व जनक लाल श्रेष्ठ ने छोटी भंसार कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही दोनों तरफ के क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

भारत की तरफ से वाल्मीकिनगर कस्टम अधीक्षक एसके राय व अन्य विभागीय अधिकारियों ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जिन व्यापारियों के पास आयात-निर्यात का लाइसेंस है, वे प्रतिबंधित सामान छोड़कर तय रकम तक का माल ला-जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर की सीमा से नजदीक होने के चलते इस भंसार कार्यालय से जनपद के व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब महराजगंज जनपद के बार्डर पर निर्भरता कम हो जाएगी। आने वाले समय में भंसार की क्षमता में बढ़ोत्तरी व मालवाहक के आवागमन की उम्मीद बढ़ गई है। उपस्थित व्यापारियों व आम जनता ने कहा कि जैसे-जैसे व्यापारिक क्षमता बढ़ेगी, इन क्षेत्रों का भी तेजी से विकास होने लगेगा।

इस मौके पर नेपाल की तरफ से भूतपूर्व सांसद चंद्रमणि खंडेल, नवल परासी के डीएम विष्णु कुमार, एसपी मोहन पोखरेल, कस्टम अधीक्षक महेशपुर विधु हरि निरोला सहित दोनों देशों के व्यापारी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed