{"_id":"6972892370ef00dd750487cc","slug":"cultivate-using-scientific-techniques-to-increase-income-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153310-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वैज्ञानिक तकनीक से करें खेती, बढ़ेगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वैज्ञानिक तकनीक से करें खेती, बढ़ेगी आय
Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित चार दिवसीय किसान मेला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तकनीकि पर खेती करने के लिए प्रेरित कर मेला में प्रदर्शनी लगाने वाले उद्यामियों को पुरस्कृत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की कर रही है। किसानों को वैज्ञानिक तकनीकि पर खेती करने की जानकारी देकर अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन में किसानों को एक साथ विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी मिलती है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।