{"_id":"26104fdf1573aba281ec54d973db6d01","slug":"wounded-on-misdemeanor-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम होने पर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम होने पर घायल किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम युवक ने मंगलवार की सुबह उसे ईंट से हमला कर घायल कर दिया। किशोरी को रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। किशोरी के घरवालों ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
रामकोला थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार को सुबह तकरीबन नौ बजे खेत की ओर जा रही थी। तभी गांव का एक युवक उसके पीछे लग गया। तहरीर में बताया गया है कि खेत में सुनसान जगह पर किशोरी को पकड़ लिया। दुष्कर्म के लिए वह किशोरी को गन्ने के खेत में खींचने लगा। किशोरी के विरोध करने पर ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया और भाग गया। खून से लतपत किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद घरवालों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना था कि तहरीर मिली है।