{"_id":"5a85d8d64f1c1ba0268ba5f2","slug":"woman-disclosure-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ हुई लूट का खुलासा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खुलासा करते अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नौ फरवरी को कसया में एक महिला से 49 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने लूट के इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास 15 हजार रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।
एएसपी हरिगोविंद ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में लूट की इस वारदात का खुलासा किया। एसपी ने कहा कि कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव की निवासी जहरू नेशा से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैरिया चौराहे से 49 हजार रुपये लूट लिया था। वह महिला पंजाब नेशनल बैंक की कसया शाखा से रुपये निकालकर घर जा रही थी। रुपये लूटने वाले बाइक सवारों को बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
एएसपी ने बताया कि लूट के आरोपियों की गिरफ्तार एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये नकद और बाइक बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि लूट के आरोप में जिन दोनों बदमाशों को पकड़ा गया है, उनका नाम देंवेंद्र सिंह निवासी विशुनपुर विंदवलिया थाना कसया और दुर्गेश निवासी अहिरौली राय थाना कसया है। देवेंद्र के खिलाफ तुर्कपट्टी और कसया थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह दुर्गेश के खिलाफ गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज है। इन्हें गिरफ्तार करने में कसया थाने के एसओ गजेंद्र राय, एसआई भगवान सिंह, श्रीराम सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ चौरसिया और उमेश कुमार शामिल थे।