{"_id":"5775673d4f1c1ba95c79ac33","slug":"woman-beaten-fired-from-bars","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटा, सलाखों से दागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीटा, सलाखों से दागा
Kushinagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को उसके पति समेत आठ सगे संबंधियों ने ही बदचलनी के आरोप में निर्मम पिटाई के बाद सलाखों से दाग दिया। बिहार में हुई इस घटना के बाद हालत बिगड़ने पर विवाहिता को इलाज के लिए बृहस्पतिवार को गांव लाया गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता का बयान और तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के गांव पहुंचने की खबर लगते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक कुछ वर्ष पहले इस लड़की की शादी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। कुछ दिन पहले ही उसका गौना हुआ था। 27 जून को विवाहिता का ससुरालवालों से झगड़ा हो गया, जिसके चलते वह मायके लौट आई। अगले दिन 28 जून को ससुराल वाले भी मायके पहुंचे। झगड़े की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पीड़िता के अनुसार पंचायत के बाद उसके पिता, पति व भाई उसे बिहार प्रांत स्थित मामा के घर ले गए।
वहां उस पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए पीटा गया। पीड़िता के चेहरे व हाथ समेत शरीर पर कई हिस्सों पर लोहे की गर्म रॉड से दाग दिया गया। बृहस्पतिवार को परिवार वाले ही उसे इलाज के लिए लेकर वापस तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव आए। यहां लोगों ने उसकी हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के गांव पहुंचने की भनक लगते ही घर वाले उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गांव पहुंची पुलिस को पीड़िता ने आपबीती बताने के साथ ही कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपनी तहरीर में पीड़िता ने पिता, पति, भाई व मामा समेत आठ सगे संबंधियों को आरोपी बनाया है।इस संबंध में एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल बिहार का होने के चलते जरूरत पड़ने पर मुकदमा दर्ज कर इसे विवेचना के लिए बिहार के संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।