फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Violence in conflict, woman's death

विवाद में मारपीट, महिला की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Violence in conflict, woman's death
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
कसया/तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के सपहां गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर हमला कर दिया। ईंट से हुए हमले में छोटे भाई के पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


कसया थानाक्षेत्र के गांव सपहां निवासी 35 वर्षीय संध्या पत्नी छांगुर घर में किसी कार्य में व्यस्त थीं। इस दौरान बड़े भाई टुन्ना घर पहुंचे। संध्या की बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। आरोप है कि बड़े भाई ने दरवाजे पर खेल रही छोटे भाई की बेटी को किसी बात को लेकर उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन


बच्ची की चिल्लाहट की आवाज सुनकर संध्या जब दरवाजे पर पहुंची और बच्ची को उठाकर उसको पटक दिए जाने के प्रति विरोध जताया। आरोप है कि विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी संध्या पर्र इंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने पहुंची संध्या की सास चंपा को भी चोट लर्गी। इंट के हमले से घायल संध्या को लोग सीएचसी कसया ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ ओपी राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तफ्तीश चल रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed