फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Violence in Conflict, three people seriously

विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर

Thu, 09 Jun 2016 11:34 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Violence in Conflict, three people seriously
जमुआन गांव में मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के जमुआन गांव में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलावस्था में इलाज के जिला अस्पताल पहुंचाई गई रसीदनी के मुताबिक उनके पट्टीदार से जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन



इसको लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन नौ बजे उनके पट्टीदारी के लोग पहुंचे और फिर झगड़ा करने लगे। रसीदनी के मुताबिक खेत का हिस्सा पहले ही लग चुका है।
विज्ञापन


बांस का झुरमुट उनके खेत में है, लेकिन पट्टीदार उसे अपना बताकर हक जता रहे हैं। इसी बात को लेकर उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे खुद रसीदनी सहित मोहम्मद अली और अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार के अन्य लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज हुआ। रसीदनी ने बताया कि अभी परिवार के सभी लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इसलिए थाने में तहरीर नहीं दी     गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed