फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two police of dial 100 send to line

डॉयल 100 के दो सिपाही लाइनहाजिर

Mon, 20 Mar 2017 11:24 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 20 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/खड्डा।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में डॉयल 100 के दो सिपाहियों को वसूली के आरोप में लाइनहाजिर किया गया है। मामले की जांच एसपी ने सीओ खड्डा को दी है। पुलिसकर्मियों में आपसी खींचतान के बाद बात चर्चा में आई।

इन दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि ये पनियहवा में सड़क के किनारे गुमटी और झोपड़ी में पेट्रोल और डीजल बेचने वालों से वसूली करते थे। एक शिकायतकर्ता के यहां पहुंचे दोनों पुलिस कर्मियों ने उससे वसूली कर ली और नाम अपने ही साथ के एक अन्य सिपाही का बता दिया। इसके अलावा सड़क से गुजरने वाले वाहनों से वसूली करने का आरोप भी इन सिपाहियों पर लगा है। लगातार आ रही इन शिकायतों की आरंभिक जांच कराने के बाद एसपी ने दोनों को लाइनहाजिर करते हुए इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए सीओ खड्डा को निर्देशित किया है। इस संबंध में सीओ खड्डा आरबी सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों पर वसूली सहित कई और गंभीर आरोप लगे हैं। इन्हें लाइनहाजिर कर दिया गया है। साथ ही इन पर लगे आरोपों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed