{"_id":"5a0c81184f1c1b0d698bbf68","slug":"two-jcbs-and-nine-tractor-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जेसीबी व नौ ट्रैक्टर किया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जेसीबी व नौ ट्रैक्टर किया सीज
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई के लिए कुबेरस्थान पुलिस ने बुधवार को दो स्थानों पर छापामारी की। मौके से पकड़ी गई दो जेसीबी और नौ ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया गया। 11 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बुधवार की भोर में करीब चार बजे एसओ कुबेरस्थान अमित कुमार राय बरहज और कल्याण छापर गांव के पास चलने वाले ईंट भट्ठों पर पहुंचे। यहां जेसीबी लगाकर मिट्टी खनन कराया जा रहा था। एसओ के अनुसार पुलिस की गाड़ी देखकर खनन कर रहे लोग अपना वाहन छोड़कर भाग निकले। बरहज गांव से एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर ट्राली और कल्याण छापर गांव के से एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर- ट्रालियों को पकड़कर थाने भेजा गया। एसओ के अनुसार सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है और अज्ञात 11 व्यक्तियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में एसआई इफ्तेखार हुसैन खां, कांस्टेबल धनंजय, संदीप, कन्हैया, रजनीकांत, अमरेश, कमलापति तिवारी, मनोज सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, जयकुमार सिंह, लल्लन यादव तथा श्रीकांत शामिल रहे।